-
ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा ट्रायल, चयनित खिलाड़ी करेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व
कानपुर, 8 नवम्बर 2025।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता, जो कि 13 से 15 नवम्बर 2025 तक बस्ती में आयोजित की जाएगी, के लिए कानपुर जिले की टीम का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीनियर महिला टीम के चयन हेतु ट्रायल 10 नवम्बर (सोमवार) अपराह्न 1:00 बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
ट्रायल के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
ट्रायल जिला एवं मंडल स्तर दोनों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
सभी इच्छुक सीनियर महिला वर्ग की खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
खिलाड़ियों को साथ में लाना होगा:
✅ आधार कार्ड
✅ आधार कार्ड की एक छाया प्रति (फोटो कॉपी)
चयनित खिलाड़ी करेंगी कानपुर का प्रतिनिधित्व
चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में कानपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सुचित सिंह से संपर्क कर सकती हैं।
यह जानकारी साधना मिश्रा द्वारा प्रदान की गई।