- गोपीनाथ पुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुए ट्रायल, मेरठ जाएगी टीम
कानपुर, 3 अक्टूबर।
आगामी 11 से 12 अक्टूबर 2025 तक गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथूआ (मेरठ) में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उन्नाव की टीम का चयन सरस्वती विद्या मंदिर, गोपीनाथ पुरम में कर लिया गया।

प्रशिक्षण शिविर 9 अक्टूबर तक
एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है, जो 9 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को मेरठ रवाना होगी।

कौशल का हुआ परीक्षण
टीम का चयन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कृष्ण प्रताप सिंह की देखरेख में किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की रेडिंग, रक्षण कौशल और विभिन्न प्रकार की पकड़ का गहन परीक्षण किया गया।

संभावित टीम की घोषणा
ट्रायल के दौरान उपस्थित आरएसएस उन्नाव के विभाग प्रचारक अमरजीत जी और शुक्लागंज नगर के नगर कार्यवाह नीरज जी ने संभावित टीम की घोषणा की।
संभावित टीम:
1. प्रिंस सिंह (शुक्लागंज)
2. यश पाण्डेय (शुक्लागंज)
3. हर्षित सोनकर (सि. सरोसी)
4. ध्रुव सिंह (शुक्लागंज)
5. अक्षय कुमार (सि. सरोसी)
6. हिमांशु कुमार (शुक्लागंज)
7. कुनाल पटेल (शुक्लागंज)
8. सुभाष (नवाबगंज)
9. सुमित सिंह (उन्नाव)
10. रमाकांत (एफ. चौरासी)
11. आदित्य राजपूत (नवाबगंज)
12. आकाश (नवाबगंज)
13. नैमिष कुमार (सि. सरोसी)
अतिरिक्त खिलाड़ी:
शिरीष पाण्डेय (शुक्लागंज)
अभिषेक शुक्ला
उत्सव सविता (शुक्लागंज)
खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएँ
टीम की घोषणा के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, उपाध्यक्ष सुशील सांवरिया, मंजू मूर्ति, कोषाध्यक्ष सोम गुप्ता, संयुक्त सचिव कपिल पाण्डेय, प्रीती गुप्ता, आकाश मिश्रा, उत्कर्ष बाजपेई, प्रणिता पाण्डेय आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।