- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा।
कानपुर, 7 सितंबर।
60वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर टीम का चयन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर द्वारा आयोजित ट्रायल्स के आधार पर किया गया। यह ट्रायल्स नौबस्ता स्थित कानपुर फिजिकल डिफेंस एकेडमी में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा।
130 खिलाड़ियों ने लिया उत्साह से भाग
सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि ट्रायल्स में कुल 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ संयुक्त सचिव श्री दिनेश भदौरिया, श्री राम नारायण, श्री जी.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री रमेश मिश्रा, श्री विकास सैनी, डॉ. श्वेता गुप्ता और श्री आलोक शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री रमेश मिश्रा द्वारा किया गया।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
1. दीप्ति निषाद
2. लक्ष्मी
3. अनंत
4. इकरा सिद्दीकी
5. अनुराग पाल
6. अनास्था कर्मकार
7. विदित सैनी
8. अर्पित कुमार
9. ऋषभ पाल
10. समायुक्त
11. पीयूष
12. आर्यन पाल
13. उत्कर्ष पांडेय
14. अभिषेक
15. इशू सिंह
16. पवन कुमार
17. शान पंत
18. आशिका
19. सुभान
20. मानस
21. अभिषेक कुशवाह
22. आर्यन
23. वेंकटेश
24. सार्थक
25. सत्यम
26. सात्विक
27. सोनम यादव
28. अग्रिमा
29. नित्या
30. मोहिनी गुप्ता