स्काउट-गाइड को मिला स्वास्थ्य का मंत्र: “स्वस्थ तन में स्वस्थ मन”

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • तृतीय सोपान शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेई ने दी उपयोगी जानकारी
  • आधुनिक जीवनशैली से दूर हो रही शारीरिक सक्रियता पर जताई चिंता

कानपुर, 16 मई। स्काउट भवन में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेई ने स्काउट व गाइड बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, जिससे अनेक बीमारियाँ जन्म ले रही हैं। इसलिए नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी है क्योंकि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है।”

खेलों में लगने वाली चोटों के प्राथमिक उपचार की दी जानकारी

डॉ. अभिषेक ने बच्चों को खेलों में चोट लगने की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे छोटी-छोटी सावधानियाँ बड़ी समस्याओं से बचा सकती हैं।

टोली में किया टेंट पिचिंग और कैंप फायर का अभ्यास

जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों ने टोली के साथ मिलकर टेंट पिचिंग, कैंप फायर और बिना बर्तनों के भोजन निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन कार्यों को अंजाम दिया।

डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर का निरीक्षण विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों की सराहना की और उन्हें टीमवर्क व आत्मनिर्भरता का महत्व बताया।

शिविर में कई विशिष्टजन रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक बाजपेई, सर्वेश तिवारी, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, डॉ. संतोष अरोड़ा, कौशल विश्वकर्मा, कौशल राय और प्रीति तिवारी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment