- शवन कुमार ने 100 मीटर में प्रथम स्थान पाया
कानपुर, 6 नवंबर।
गुरुवार से प्रारंभ सांसद/विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में भारत स्काउट और गाइड कानपुर नगर ने शिरकत कर मुख्यमंत्री जी के आह्वान,”पढ़ाई के साथ खेल कूद जीवन को सशक्त बनाते हैं, खेलो,खूब खेलो, तिरंगा विश्व में लहराना है” को चरितार्थ करने की ओर अग्रसर हुए । जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी और जिला मुख्यायुक्त श्रीमती दीक्षा जैन आई ए एस के निर्देश पर स्काउट गाइड बच्चे सुबह से ही प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गए थे।

स्काउट छात्र शवन कुमार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर संस्था का नाम रोशन किया। कौशल्या देवी बालिका इण्टर कालेज की बेटियों ने जिला आयुक्त गाइड डॉ स्मित तिवारी के संरक्षण में कई खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर ए डीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल मयंक शर्मा, ललित दुबे मौजूद रहे।