- प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में रोमांचक मुकाबले
कानपुर 18 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में खेले गए दो मुकाबलों में एस०बी०एस० क्रिकेट एकेडमी एवं कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।
एस०बी०एस० की सशक्त जीत
मैदान: सप्रू-बी
पहले बल्लेबाजी करते हुए एच०एस० क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.4 ओवरों में 122 रन पर सिमट गई।
चिन्मय गौर (31), विराट (26) एवं तनिष्क रौनी (20) ने उपयोगी योगदान दिया।
गेंदबाजी में हर्षवर्द्धन सिंह यादव ने 10 रन देकर 3 विकेट झटके। आदित्य वर्मा ने बिना कोई रन दिए 2 विकेट हासिल किए। अर्थव (2/17) एवं आर्यन यादव (2/24) ने भी महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एस०बी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट पर 123 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
विष्णु पाण्डे (31), आर्यन यादव (22) एवं रोहित राजपूत (36 नाबाद) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।
प्लेयर ऑफ द मैच: हर्षवर्द्धन सिंह यादव
कानपुर क्रिकेट एकेडमी की शानदार वापसी
मैदान: कानपुर साउथ-बी
कानपुर साउथ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।
तेजस वर्मा (28), अर्पित रे (26) एवं सार्थक अग्रवाल (26) ने अहम पारियां खेलीं।
सिद्धार्थ वर्मा ने 25 रन देकर 4 विकेट एवं अनमोल श्रीवास्तव ने 18 रन पर 3 विकेट चटकाए।
जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 29.5 ओवरों में 6 विकेट पर 147 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।
राचिन सोनकर ने शानदार नाबाद 81 रन की पारी खेली, जबकि मोहल राय (32) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच: सचिन सोनकर