सार्थक अग्रवाल के शतक से सोनेट क्लब विजयी

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले

 

कानपुर, 22 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज चार मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में सोनेट क्लब ने नेशनल यूथ को 61 रनों से पराजित किया।

सोनेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 6 विकेट पर 269 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक अग्रवाल ने शानदार 115 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सुयश सिंह ने 41, मोहम्मद आरिफ ने 35 और आर्यन सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। नेशनल यूथ की ओर से दिव्याशु पाण्डे ने 43 रन देकर 3 विकेट तथा धनेश चौहान ने 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में नेशनल यूथ की टीम 40 ओवरों में 9 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। वंश गुप्ता ने 77 और आरूष कश्यप ने 50 रन बनाए। सोनेट क्लब की ओर से अव्यक्त पाण्डे, राग साहू और अंश राय ने 2-2 विकेट झटके।

ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में ग्रीन पार्क हॉस्टल ने 38.5 ओवरों में 214 रन बनाए। अर्जुन (53), अतीत यादव (38) और गयंक पाज (20) ने उपयोगी पारियां खेलीं। कैम्प्स आई०आई०टी० की ओर से गयंक यादव ने 3 तथा अर्नव कुलकर्णी और सौरव शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कैम्प्स आई०आई०टी० की टीम 33 ओवरों में 122 रन पर सिमट गई। मुकाबले में खेरापति की टीम 4 रनों से विजयी रही।

मैवान जेम्स मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने यूनियन क्लब को 19 रनों से हराया। पैरामाउंट क्लब की ओर से अंगद ने 71 रन बनाए। जवाब में यूनियन क्लब की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

चन्द्रा मैदान पर खेले गए चौथे मुकाबले में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने स्पार्क क्लब को 5 विकेट से पराजित किया। स्पार्क क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने 38.2 ओवरों में 5 विकेट पर 218 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विनय उपाध्याय (61), सत्यग सिंह (66) और शिवम शुक्ला (59) ने निर्णायक पारियां खेलीं।

Leave a Comment