- नोएडा में 15 से 21 नवंबर तक आयोजित होगी विश्वस्तरीय प्रतियोगिता
- पूरे विश्व के बॉक्सर लेंगे प्रतिभाग, कानपुर के लिए गौरव का क्षण
कानपुर, 11 नवम्बर।
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में आयोजित होने जा रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए कानपुर के संजीव दीक्षित को तकनीकी अधिकारी (Technical Official) नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों के शीर्ष बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे।
संजीव दीक्षित की इस उपलब्धि से पूरे कानपुर में गर्व और उत्साह का माहौल है। खेलजगत से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
खेल जगत ने दी बधाई
संजीव दीक्षित को बधाई देने वालों में श्री एस.पी. माहेश्वरी, अरुण शर्मा, नरेंद्र प्रताप, मनीष हजाऱ्या, संजय गुप्ता, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, रवि कठेरिया, संदीप कुमार, भगवान दीन, आशीष शर्मा, सुरेश शिरोमणि, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, अंजली वर्मा और वंदना मिश्रा शामिल हैं।
सभी ने कहा कि संजीव दीक्षित की यह नियुक्ति न केवल कानपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है कानपुर का दबदबा
संजीव दीक्षित की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कानपुर का खेल जगत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका उत्तर प्रदेश के खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।