संजय तिवारी बने अध्यक्ष, अंशुमान तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • उन्नाव ताइक्वांडो समिति में नई ऊर्जा का संचार

 

 

उन्नाव, 12 अक्टूबर 2025।

उन्नाव ताइक्वांडो समिति की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमान संजय तिवारी जी को समिति का अध्यक्ष एवं श्री अंशुमान तिवारी जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस निर्णय के साथ समिति में नई कार्यशैली और नेतृत्व की उम्मीद जताई जा रही है।

सर्वसम्मति से हुआ चयन, उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी

बैठक में उन्नाव ताइक्वांडो समिति के सचिव आकाश मिश्रा, कार्यवाहक सचिव सोनू कटारिया, तकनीकी अध्यक्ष आशीष तिवारी एवं नेशनल रेफरी वैभव सविता सहित कई पदाधिकारी और कोच मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्र और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

नए पदाधिकारियों से खिलाड़ियों को नई दिशा की उम्मीद

संजय तिवारी और अंशुमान तिवारी दोनों लंबे समय से ताइक्वांडो खेल से जुड़े हैं और खेल के विकास के प्रति समर्पित रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से जिले में ताइक्वांडो खेल को नई गति मिलने की उम्मीद है। खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठन ने दी शुभकामनाएं

सभी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बधाई दी तथा आशा जताई कि उनके नेतृत्व में उन्नाव ताइक्वांडो समिति और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

Leave a Comment