आरवीएस और एसबीएस क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

 

 

 

  • सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 लीग में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 

कानपुर 9 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए, जिनमें आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला – मैदान: कानपुर सप्रू

केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमृत ने 59 और अनुरुद्ध सिंह ने 37 रनों का योगदान दिया। आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षवर्द्धन पंत ने 18 रन देकर 4 विकेट तथा देवेश कार्तिक ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने बिना कोई विकेट खोए 26.1 ओवर में 164 रन बनाकर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। उत्कर्ष द्विवेदी ने 78 नाबाद और कृष्ण यादव ने 76 नाबाद रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं।

दूसरा मुकाबला – मैदान: कानपुर साउथ

एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। आर्यन यादव ने 44, अर्थव पांडे ने 45, कुश यादव ने 24 और मानस त्रिवेदी ने 21 रन बनाए। कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनंत कुमार मिश्रा ने 23 रन देकर 2 विकेट और कार्तिकेय ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। कार्तिकेय ने 62 और अनंत कुमार मिश्रा ने 98 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम 4 रन से लक्ष्य से चूक गई। एसबीएस की ओर से रोहित राजपूत और हर्षवर्द्धन ने एक-एक विकेट लिया।

इस प्रकार एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

Leave a Comment