- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दिखा संतुलन
कानपुर 9 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में रोवर्स क्लब, काउण्टी क्लब और यशराज क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
पहले मैच में कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 33.1 ओवरों में 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से समन्वय दीक्षित ने 50, शशांक अवस्थी ने 37 तथा आकाश त्रिवेदी ने 23 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में विकास यादव ने 3 विकेट, अभिषेक यादव और युवराज पाण्डे ने 2-2 विकेट हासिल किए।
जवाब में रोवर्स क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज पाण्डे ने 52, आदेश कुमार ने 35 तथा अभिषेक यादव ने नाबाद 35 रन बनाए। रोवर्स क्लब ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच राम लखन मैदान पर खेला गया, जिसमें विपक्षी टीम 122 रन ही बना सकी। आकाश कुमार ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि लक्ष्य पाल ने 3 विकेट लिए।
काउण्टी क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवरों में 123 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। आशीष कुमार ने 59 और दीपांशु गुप्ता ने 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
तीसरे मैच में पी०ए०सी० मैदान पर यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 188 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 31, नितिन अवस्थी ने 27 और अविनाश यादव ने 26 रन बनाए।
जवाब में सिटी क्लब की टीम 157 रन पर सिमट गई। गोहित तिवारी ने 58 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में कौशिक सिंह ने 4 विकेट झटके। यशराज क्लब ने यह मुकाबला 31 रनों से अपने नाम किया।
इन मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और लीग में प्रतिस्पर्धा लगातार रोचक होती जा रही है।