एपीएल अंडर-16 में आरएलबी पब्लिक स्कूल की बड़ी जीत

  • एपीएन आर्किटेक्ट्स के खिलाफ 117 रनों से दर्ज की जीत, 3 विकेट लेने वाले सारिब खान को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

कानपुर, 9 जून। न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त नारायणा अर्मापुर प्रीमियर लीग (एपीएल) अंडर 16 सीजन 5 के तहत रविवार को आठवां मुकाबला आरएलबी पब्लिक स्कूल केशवपुरम और एपीएन आर्किटेक्ट्स के मध्य खेला गया। इसमें आरएलबी पब्लिक स्कूल केशवपुरम की टीम 117 रनों से विजयी रही।

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएलबी पब्लिक स्कूल केशवपुरम ने 30 ओवर में 207 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शाश्वत कुमार ने 59 और शिवम पटवा ने 49 रन बनाए। विशाल और आरुष ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीएन आर्किटेक्ट्स की टीम 14.5 ओवर में 88 रन पर आलआउट हो गई। सारिब खान ने 3 विकेट झटके। सारिब खान को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्याणपुर नीलम कटियार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्र और प्रदीप सालवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment