रिशु चमकीं, के०सी०ए० रेड की शानदार जीत

 

 

 

  • वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में के०सी०ए० ब्लू एकादश को 3 विकेट से हराया

 

कानपुर, 02 दिसम्बर।

वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में आज कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में रिशु शर्मा के शानदार प्रदर्शन के दम पर के०सी०ए० रेड एकादश ने के०सी०ए० ब्लू एकादश को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टीम की जीत में रिशु शर्मा (37), सौम्या पाल (26 नाबाद), सौम्या कटियार (2/20) और प्रतिभा सिंह राना (2/48) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

के०सी०ए० ब्लू एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाए। आयुषी सिंह ने 48, सौम्या सिंह ने 24 रन बनाए। सौम्या कटियार ने 20 रन पर 2 विकेट और प्रतिभा सिंह राना ने 48 रन पर 2 विकेट हासिल किए। 

जवाब में के०सी०ए० रेड एकादश ने 28.1 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की। रिशु शर्मा ने 37, सौम्या पाल ने नाबाद 26 रन बनाए। सिया ने 10 रन पर 4 विकेट, शुभी द्विवेदी ने 43 रन पर 2 विकेट चटकाए।

Leave a Comment