- किदवई नगर में हुआ भव्य शुभारम्भ
कानपुर, 19 अगस्त।
19 अगस्त 2025, मंगलवार को किदवई नगर ‘के’ ब्लॉक स्थित सेंट थॉमस विद्यालय में सी.आई.एस.सी.ई. उत्तर प्रदेश रीजनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि फादर के.के. एंथोनी (प्रबंधक, सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय, अशोक नगर) ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
खिलाड़ियों ने ली शपथ
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने मुख्य अतिथि एवं चीफ निर्णायक संजय टंडन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में मेरठ, आगरा, वाराणसी, लखनऊ (ए), लखनऊ (बी), कानपुर साउथ, कानपुर नार्थ और प्रयागराज की छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों को विद्यालय की टीम कप्तान शाइना शाह ने शपथ दिलाई।
निर्णायक मंडल और शिक्षक रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक मॅथ्यू जोसेफ, रॉकी एडविन, प्रिया सचान और विपिन पाल मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में सुनील सिंह, आयुष पटेल, यश तिवारी, श्रेय तिवारी, अंजली यादव, अनामिका सैनी, त्रऋतु दीक्षित, शुभम यादव और आकाश मिश्रा शामिल रहे। मंच संचालन श्री ऐलन डिसूजा ने किया।
क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली खिलाड़ी
अंडर-14 (बालिकाएं):
- साक्षी तिवारी (लखनऊ ए)
- सांंची श्रीवास्तव (लखनऊ ए)
- सान्वी खन्ना (कानपुर साउथ)
- गुरबानी कौर (कानपुर नार्थ)
- तविशा जैन (लखनऊ ए)
- दैव्या गुप्ता (कानपुर साउथ)
- देवाशी सोमानी (कानपुर नार्थ)
अंडर-17 (बालिकाएं):
- समृद्धि धुरिया (प्रयागराज)
- आस्था सिंह (आगरा)
- अबिरा आदिल (कानपुर साउथ)
- ऐजल सिंह (लखनऊ ए)
- वर्णिका विजय (कानपुर साउथ)
- निकिता सिंह (कानपुर साउथ)
- आद्या श्रीवास्तव (कानपुर नार्थ)
- अवंतिका वर्मा (कानपुर साउथ)
अंडर-19 (बालिकाएं):
- ताश्वी रस्तोगी (लखनऊ बी)
- समृद्धि श्रीवास्तव (लखनऊ बी)
- शानवी भाग्च (कानपुर साउथ)
- दिव्याशी गुप्ता (कानपुर नार्थ)
- अंशिका गुप्ता (कानपुर साउथ)
- शाइना साह (कानपुर साउथ)
- गौरी जैन (आगरा)
- पूर्णिमा अरोरा (कानपुर साउथ)