यूपी स्क्वैश टीम के मैनेजर होंगे राजेंद्र कश्यप

 

  • इंडिविजुअल और टीम इवेंट में प्रतिभाग करेगी यूपी टीम

कानपुर। 37वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की लिए उत्तरप्रदेश की स्क्वैश टीम रवाना हुई। टीम इंडिविजुअल और टीम स्पर्धा में भाग लेगी। ज्ञात रहे की गत वर्ष गुजरात में संपन्न हुई 36वें राष्ट्रीय खेल में टीम स्पर्धा में यूपी टीम ने कांस्य पदक जीता था। ये जानकारी उत्तर प्रदेश स्क्वैश संघ के सचिव विनय पाण्डे ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश की महिला टीम भी कुछ बड़ा उलटफेर करेगी। वह भी पदक की प्रबल दावेदार है।

टीम इस प्रकार है
पुरुष : सौरभ कुमार, अंश त्रिपाठी, करण यादव, जयदीप सेठी।
महिला : उन्नती त्रिपाठी, नव्या सुंदरराजन, खुशबू एवं फबीहा।
टीम मैनेजर: राजेंद्र कश्यप, प्रियंका त्रिपाठी एवं कोच नसीब सिंह।

 

Leave a Comment