पूर्णचंद्र के हर्ष और ऋषभ बने इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में खेली गई दो दिवसीय इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता का समापन

कानपुर, 7 सितंबर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में खेली गई दो दिवसीय इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 59 किलो भार वर्ग में 82 किलो वजन उठाकर पूर्णचंद्र के हर्ष सचान ने प्रथम, बीएसएस स्कूल के यश विश्वकर्मा ने 70 किलो वजन उठाकर दूसरा और पूर्णचंद्र के युवराज सिंह ने 67 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 66 किलो भार वर्ग में ऑक्सफोर्ड के तनवीर प्रथम, पूर्णचंद्र के अक्षित कालरा दूसरे और डीपीएस कल्याणपुर के स्वास्तिक जायसवाल तीसरे पायदान पर रहे। दूसरी तरफ, 74 किलो भार वर्ग में बीएसएस स्कूल के पुनीत अवस्थी पहले, पूर्णचंद्र के आर्यन कटियार ने दूसरा और डीपीएस के आदित्य अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 83 किलो भार वर्ग में पूर्णचंद्र के ऋषभ अवस्थी ने 102 किलो वजन उठाकर पहला, ऑक्सफोर्ड के कामरान खान ने दूसरा और जीडी गोयनका के समद आलम तीसरे स्थान पर रहे।

प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान कर बच्चों का हौसलावर्धन किया एवं निर्णायक मंडल को धन्यवाद प्रेषित किया। अंत में जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राजेश पाल ने संघ की तरफ से प्रधानाचार्य का सम्मान किया।

Leave a Comment