मैत्री मैच के जरिए परखी जाएंगी तैयारियां

 

कानपुर खो खो संघ कराएगा कानपुर और लखनऊ के खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लगातार दूसरे दिन प्रदान की गई टीशर्ट

कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ द्वारा हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित खो-खो शिविर में प्रतिदिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को लगातार दूसरे दिन टीशर्ट प्रदान की गई। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई थी। कानपुर जिला खो खो संघ के संयुक्त सचिव विपिन कुमार सोनकर ने बताया कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृष्ण सैनी (हरसहाय इंटर कॉलेज) व कु0 राशि मिश्रा (यूपी किराना विद्यालय) को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए टीशर्ट प्रदान की गई। शिविर के 5वे दिन मैदान पर कुल 40 खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोच शिवलाल यादव , मनीषा धीर , संतोष त्रिवेदी , मनोज साहू , आदित्य सोनकर , अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे। शिविर के तहत अब एक नई सोच के साथ फ्रेंडली मैचों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  रविवार (11/6/2023) को कानपुर व लखनऊ के मध्य एक मैत्री मैच शाम 4:30 बजे से होगा।

पुरस्कार पाकर बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह।

 

Leave a Comment