नेशनल गेम्स के ओपन ट्रायल में रेफरी की भूमिका अदा करेंगे कानपुर के प्रयाग

 

 

  • 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ओपन ट्रायल सेलेक्शन हेतु 18 सदस्यीय निर्णायक मंडल में मिला मौका

कानपुर। गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक होना है। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसी क्रम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा ओपन ट्रायल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 26 व 27 अक्टूबर को लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI) सेंटर में आयोजित की जा रही है। इस ओपन ट्रायल के लिए भारत से 18 निर्णायक मंडल (रैफरी) को शामिल किया गया है। इस निर्णायक मंडल दल में कानपुर से प्रयाग सिंह का नाम शामिल किया गया है। प्रयाग पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की प्रतियोगिताओं में भी निर्णायक की एवं भूमिका निभा चुके हैं। प्रयाग के चयन पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष दीपक चौरसिया, कानपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, कानपुर ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुशांत गुप्ता, रामगोपाल बाजपेई, सत्येंद्र सिंह यादव, आलोक गुप्ता, पवन सूर्यवंशी, कपिल दुबे, अमन चौरसिया, अतुल दुबे, सौरभ सिंह, रिचा पासवान, दिव्यांशी साहू, धर्मेश कुमार, सतीश कुमार, वकील अहमद, राहुल तिवारी, अपर्णा दुबे, शोभा मिश्रा, शिल्पी बाजपेई, संजय कुमार ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Leave a Comment