प्रमोद कुमार पाटिल के नाबाद शतक से डैम चार्जर्स विजयी

 

 

 

  • संडे लीग-8 में बी.सी.ए. लेजेंड्स ने नाइट स्कॉर्चर्स को 11 रन से हराया, पटेल प्रॉपर्टीज ने मैटाडोर फोम इलेवन को 5 विकेट से दी मात

 

कानपुर 8 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित संडे लीग-8 के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में डैम चार्जर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कालावती सुपरकिंग्स को 59 रनों से पराजित किया।

गीता देवी मैदान (मंटोरा) पर खेले गए मैच में डैम चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 250 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद कुमार पाटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 159 रन की विस्फोटक पारी खेली। गुरमीत ने 14 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए। जवाब में कालावती सुपरकिंग्स की टीम 191 रन पर सिमट गई। अनुज (14), अभिषेक सिंह (31), गुरमीत (22) और प्रेम कुमार (28) ने संघर्ष किया। गेंदबाजी में प्रमोद कुमार पाटिल ने 2 विकेट (38 रन) और अंकित गेहोत्रा ने 2 विकेट (11 रन) लिए। प्रमोद कुमार पाटिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सपु मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में बी.सी.ए. लेजेंड्स ने नाइट स्कॉर्चर्स को 11 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बी.सी.ए. लेजेंड्स ने 30 ओवर में 214 रन बनाए। निश्चय (59), लविश श्रीवास्तव (31), चिन्मय रस्तोगी (31) और विशाल जैन (28) ने उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अनुराग पांडेय ने 3 विकेट और अखिलेश ने 2 विकेट लिए। जवाब में नाइट स्कॉर्चर्स की टीम 30 ओवर में 203 रन पर 8 विकेट ही बना सकी। अविनाश कुमार (78), अखिलेश (45) और अभय सिंह (41) ने संघर्ष किया। बी.सी.ए. लेजेंड्स की ओर से सचिंद्र ने 3 विकेट, सौरभ दीवान और गुरविंदर ने 2-2 विकेट लिए। गुरविंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरे मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने मैटाडोर फोम इलेवन को 5 विकेट से हराया। कानपुर साउथ मैदान पर मैटाडोर फोम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 172 रन पर 9 विकेट बनाए। दिव्यांशु त्रिवेदी ने शानदार 110 रन बनाए, जबकि मिशान गुप्ता (29) और योगेश शर्मा (21) ने सहयोग दिया। पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से मोहम्मद जावेद ने 4 विकेट (28 रन) और विकास भारतीय ने 2 विकेट (32 रन) लिए। जवाब में पटेल प्रॉपर्टीज ने 28.3 ओवर में 174 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुशील राय (48), मोहम्मद जावेद (33) और रविंद्र आनंद (नाबाद 28) ने टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment