प्रज्ञा सिंह भारत स्काउट गाइड कानपुर की जिला सचिव नियुक्त

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • हेमराज सिंह गौर की जगह मिली जिम्मेदारी

कानपुर। प्रादेशिक मुख्यायुक्त, भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, कानपुर मण्डल प्रज्ञा सिंह को भारत स्काउट गाइड जिला संस्था, कानपुर नगर का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। सुधीर कुमार (मुख्यायुक्त, जिला संस्था /मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत स्काउट और गाइड की नियमावली में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतद्वारा हेमराज सिंह गौर के स्थान पर भारत स्काउट/गाइड जिला संस्था कानपुर नगर के सचिव पद पर प्रज्ञा सिंह को तत्काल प्रभाव से नियुक्त करते हुए निर्देशित किया जाता है कि सचिव, भारत स्काउट/गाइड जिला संस्था कानपुर नगर उत्तर प्रदेश पद का कार्यभार अविलम्ब ग्रहण कर अवगत कराना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Comment