अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

 

  • सप्रू मैदान पर टीम ‘डी’ बनाम टीम ‘ई’ के बीच हुआ मुकाबला, युवा प्रतिभाओं ने चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

 

 

कानपुर, 07 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के अंडर-19 खिलाड़ियों के चयन हेतु सप्रू मैदान पर ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम ‘डी’ और टीम ‘ई’ के बीच खेले गए मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मैच में बल्लेबाजी में अव्यक्त पांडेय, यथार्थ यादव, दिव्यांश कुमार, वंश निगम, जैद सलीम, सृजन राय एवं सरस यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं गेंदबाजी में आयुष कश्यप, निजाम और आर्यन पाल ने प्रभावशाली गेंदबाजी कर अपनी दावेदारी मजबूत की।

ट्रायल मैच का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चयनकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे आगामी सत्र के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।

Leave a Comment