अण्डर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

  • सप्रू मैदान पर टीम ‘ए’ बनाम ‘सी’ के मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने सेलेक्टर्स को किया प्रभावित

 

कानपुर 03 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के अण्डर-19 ट्रायल मैच के दूसरे दिन सप्रू मैदान पर टीम ‘ए’ और टीम ‘सी’ के बीच मुकाबला खेला गया।

मैच में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया। बल्लेबाजी में प्रथ्वीराज, राहुल सिंह, उत्कर्ष तिवारी, क्षितिज तिवारी, सम्राट सिंह, सागर सिंह, अभिषेक पाल, आदित्य एवं आदित्य दुबे ने बेहतरीन खेल दिखाया।

वहीं गेंदबाजी में पियूष लोकायन, सौमिल वर्मा और सुधीर कुमार ने अपनी सटीक गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी नजर आ रही है।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार ट्रायल मैचों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी सत्र में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Comment