कानपुर | 02 अप्रैल
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अण्डर-19 ट्रायल मैच सप्रू मैदान पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया प्रभावित
एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार टीम ‘ए’ और टीम ‘बी’ के बीच खेले गए इस ट्रायल मैच में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
बल्लेबाजी में आशुतोष पाण्डे, शुभम यादव, शौर्य शिव शंकर और आर्यन साहू ने प्रभावशाली पारियां खेलीं।
वहीं गेंदबाजी में कार्तिकेय मिश्रा, शौर्यदीप पाण्डे, आयुष शुक्ला और सुधीर कुमार ने अपनी सटीक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।
चयन की दिशा में अहम कदम
यह ट्रायल मैच आगामी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) की अण्डर-19 टीम के चयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयन में अहम भूमिका निभाएगा।