7 ब्लॉक खो- खो में हिस्सा लेने पूरे देश से कानपुर आएंगे खिलाड़ी

24 से 27 अप्रैल के बीच वृंदावन लॉन में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता की जानकारी देते पदाधिकारी।

 

कानपुर।
कानपुर के वृंदावन लान किदवई नगर मैं 24 से 27 अप्रैल के बीच 7 ब्लॉक खो खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 7 ब्लॉक खो खो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर बी आर यादव के अनुसार
प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था और सुंदर खेल का स्थान दिया जाएगा।

खो खो लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक विनोद कुशवाहा होंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। नेशनल क्वालिफाइड रेफ़री प्रतियोगिता को संपन्न करायेंगे।

मैच ऑफिशियल भी हैं तैयार।

मंच पर मुलायम सिंह यादव (अध्यक्ष बार कौंसिल कानपुर देहात), डॉक्टर बीआर यादव (महामंत्री), अजय प्रताप सिंह ( सोनू भैया) एडवोकेट (चेयरमैन), रतन कुमार जना सचिव (पश्चिम बंगाल), अर्चना कनौजिया कोषाध्यक्ष (मेरठ), संतोष पाल उपाध्यक्ष (दिल्ली), हिमांशु बाजपाई (एडवोकेट) कानपुर, राजाराम सिंह यादव (शारीरिक शिक्षक, बिहार) उपस्थित रहे।

Leave a Comment