नेशनल गेम्स के लिए यूपी हॉकी टीम के असिस्टेंट कोच बने पॉल देवेंद्र

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • विगत कई वर्षों से कानपुर और उत्तर प्रदेश में हॉकी के उत्थान के लिए काम कर रहे पॉल देवेंद्र को उनकी प्रतिबद्धता का मिला ईनाम 

कानपुर। पूर्व हॉकी खिलाड़ी और हॉकी के लिए समर्पित कानपुर के पॉल देवेंद्र को उनके कमिटमेंट का ईनाम मिला है। यूपी हॉकी सेक्रेट्री जनरल और प्रदेश के खेल विभाग के निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने पॉल देवेंद्र को नेशनल गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश की सीनियर मेंस हॉकी टीम का असिस्टेंट मैनेजर नियुक्त किया है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से गोआ में शुरू हो रही है। इस टीम के मुख्य कोच रजनीश मिश्रा होंगे, जबकि पॉल देवेंद्र उनके सहायक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मालूम हो कि पॉल देवेंद्र बीते कई वर्षों से कानपुर और उत्तर प्रदेश में हॉकी के पुराने दिन वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वो निशुल्क हॉकी कैंप भी चलाते हैं, जहां हर वर्ग और तबके के बच्चों को हॉकी की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इससे पहले भी वह यूपी हॉकी टीम में विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने खेल चौपाल को बताया कि इस प्रतियोगिता में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए जो कुछ भी आवश्यक है वो करने का प्रयास रहेगा। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना मेरी प्राथमिकता होगी। उम्मीद है कि नेशनल गेम्स में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम स्वर्णिम सफलता हासिल करेगी।

 

Leave a Comment