कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी सेमिनार सोमवार को

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • डिवीजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुणे में होगा आयोजन, कानपुर के शोभित पांडे कराएंगे विशेष प्रशिक्षण, कई राज्यों के प्रतिभागी बनेंगे हिस्सा

 

कानपुर, 25 मई

कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा आयोजित कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी सेमिनार 2025 का आयोजन सोमवार को डिवीजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, येरवडा, पुणे में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

यह सेमिनार कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एशियन कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन, और वर्ल्ड कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है।

इस संस्था की सदस्यता इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ स्पोर्ट साइंस एंड फिजिकल एजुकेशन को प्राप्त है, जो इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा मान्यता प्राप्त है।

क्योशी राजू थापा मुख्य आयोजक

इस भव्य सेमिनार के मुख्य आयोजक क्योशी राजू थापा हैं, जो संस्था के संस्थापक, महासचिव, एवं महाराष्ट्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं।

शोभित पांडे सिखा रहे कोबुडो की बारीकियां

इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण शोभित पांडे द्वारा कराया जा रहा कोबुडो मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण कैंप होगा। इस प्रशिक्षण में महाराष्ट्र के अलावा अन्य कई राज्यों से आए प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। शोभित पांडे मार्शल आर्ट की तकनीकी विधियों और आत्मरक्षा की बारीकियों को सिखाएंगे।

सभी प्रतिभागियों का स्वागत

सेमिनार में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का आयोजक संस्था की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए +91 78758 12302 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment