कमला क्लब मैदान पर कानपुर रेड और इलाहाबाद के बीच उद्घाटन मुकाबला

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • तृतीय डॉ० गौर हरि सिंहानिया राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार से

 

कानपुर, 18 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तृतीय डॉ० गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (फॉर स्पार्क कप) का भव्य शुभारंभ आज से कमला क्लब मैदान में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कानपुर रेड और इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच प्रातः 7:30 बजे खेला जाएगा।

पूल-ए और पूल-बी में बंटी टीमें

प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बाँटा गया है।

पूल-ए में शामिल टीमें:

  • कानपुर रेड
  • इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन
  • गाजीपुर मंडल

पूल-बी में शामिल टीमें:

  • सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन
  • कानपुर ब्लू
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ

नीतू डेविड करेंगी उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कानपुर रेड टीम

कोच – पी० एस० नेगी

  • 1. एकता सिंह (कप्तान)
  • 2. त्रिप्ती सिंह
  • 3. बबिता यादव
  • 4. नेहा वर्मा
  • 5. निशा वर्मा
  • 6. शिबू सिंह पाल
  • 7. श्वेता वर्मा
  • 8. गरिमा यादव
  • 9. सोटी रघुवंशी
  • 10. सोनिका कुशवाहा
  • 11. अर्चना देवी
  • 12. सिद्धि सिंह
  • 13. नंदनी सिंह
  • 14. सिद्धि मिश्रा

इलाहाबाद जिला महिला क्रिकेट टीम

टीम मैनेजर/कोच – शेफाली साहू

  • 1. फलक नाज़ (कप्तान)
  • 2. कात्यायनी पाठक
  • 3. शिवानी मौर्या
  • 4. शालिनी सिंह
  • 5. हंसी सिंह
  • 6. राधा पांडेय
  • 7. संध्या यादव
  • 8. भार्गवी पांडेय
  • 9. सृष्टि (विकेटकीपर)
  • 10. खुशी सिंह
  • 11. वाणी शुक्ला
  • 12. अंशिका अस्थाना
  • 13. प्रीति यादव
  • 14. आस्था मिश्रा

 

 

Leave a Comment