आईआईटी कानपुर में ओपन रेटेड चेस टूर्नामेंट, 336 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  • ₹2 लाख की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी

 

कानपुर, 7 फरवरी।

कानपुर आईआईटी चेस क्लब द्वारा स्टेट बैंक और जीआई के सहयोग से आयोजित प्रथम ओपन रेटेड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। ₹2 लाख की कुल नगद पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुल 336 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने रणनीति, धैर्य और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

₹40,000 नकद के साथ प्रथम स्थान हासिल

कड़े मुकाबलों के बाद शीर्ष स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए ₹40,000 नकद पुरस्कार अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में कई मुकाबले अंतिम राउंड तक निर्णायक बने रहे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों ऊंचे रहे।

तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर

प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बोर्ड नंबर-7 पर 1500 रेटेड खिलाड़ी अर्चिता अग्रवाल (प्रयागराज) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए कैडेट मास्टर (CM) दीपक कटियार को पराजित कर दिया। यह परिणाम टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल रहा और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रो. प्रतीक सेन, डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स (DOSA), आईआईटी कानपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अन्य पुरस्कारों का वितरण श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्री आनंद सिंह और श्रीमती कविता पटेल द्वारा किया गया।

आर्बिटर्स और आयोजन टीम की अहम भूमिका

इस प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर अंतरराष्ट्रीय मास्टर (IM) श्रीमती कविता पटेल रहीं, जबकि डिप्टी आर्बिटर श्री आदित्य द्विवेदी और श्री आनंद सिंह ने निर्णायक भूमिका निभाई।

सहायक आर्बिटर्स के रूप में राणा प्रताप सिंह, पवित्र निगम, जितेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, कु. प्रकृति और श्रीमती कुसुम शर्मा ने प्रतियोगिता के संचालन में योगदान दिया।

आईआईटी चेस क्लब के को-ऑर्डिनेटर्स रहे सक्रिय

आयोजन को सफल बनाने में आईआईटी कानपुर चेस क्लब के को-ऑर्डिनेटर्स कुशाग्र शुक्ला, अक्षत श्रीवास्तव, पुलकित गांजीपारा और तन्मय सहारे की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सुचारु और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

Leave a Comment