ओ.ई.एफ. इंटर कॉलेज, फूलबाग ने 69वीं जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मारी बाजी

 

 

 

 

  • 88 खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का हुनर, राज्य स्तरीय में होगा चयन

 

कानपुर, 13 अगस्त।

69वीं जनपद स्तरीय (यूपी बोर्ड) तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार, 13 अगस्त 2025 को ओ.ई.एफ. इंटर कॉलेज, फूलबाग में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित दुबे ने किया। इस मौके पर कॉलेज प्रांगण में खेल भावना और जोश का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता में ओ.ई.एफ. इंटर कॉलेज फूलबाग, एन.एल.के. स्कूल, हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड, एस.एन. सेन स्कूल, ए.बी. विद्यालय, लल्लू प्रसाद इंटर स्कूल, जी.जी.आई.सी. इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, रामलला इंटर कॉलेज, चिरंजीवी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों की टीमों के 88 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

राउंड और वर्ग

खिलाड़ियों ने तीन राउंड – इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड – में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीरंदाजों की एकाग्रता, लक्ष्य साधने की क्षमता और धैर्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विजेता टीमें

कड़े मुकाबले के बाद टीम परिणाम इस प्रकार रहे –

प्रथम स्थान – ओ.ई.एफ. इंटर कॉलेज, फूलबाग

द्वितीय स्थान – एन.एल.के. स्कूल, एल/एस जवाहर नगर

तृतीय स्थान – जी.जी.आई.सी. इंटर कॉलेज, चुन्नी गंज

व्यक्तिगत वर्ग में विजेता

गर्ल्स कैटेगरी

अंडर 14 इंडियन राउंड – 1. दिव्यांशी (OEF) 2. अंशिका गौतम (NLK LS) 3. अनामिका (OEF) 4. संस्कृति आनंद (NLK LS)

अंडर 17 इंडियन राउंड – 1. वैदेही जायसवाल (NLK LS) 2. सोनाली (OEF) 3. फातिमा अहमद (NLK LS) 4. अंशिका सिंह (NLK LS)

अंडर 19 इंडियन राउंड – 1. काजल (OEF) 2. रीत शुक्ला (GGIC) 3. अरबिया (OEF) 4. सोनाक्षी तिवारी (GGIC)

अंडर 14 रिकर्व राउंड – 1. वैभवी अग्निहोत्री (NLK VM IC)

अंडर 17 रिकर्व राउंड – 1. इक़रा (OEF)

बॉयज़ कैटेगरी

अंडर 14 इंडियन राउंड – 1. नितांत गुप्ता (NLK LS) 2. अभिनव सिंह (NLK LS) 3. अविरल पाठक (हरसहाय जगदम्बा) 4. सूर्यांश साहू (NLK LS)

अंडर 17 इंडियन राउंड – 1. अंकुश पाल (शारदा पब्लिक स्कूल) 2. आर्यन प्रसाद (सुभाष स्मारक) 3. अक्षक शर्मा (Dr CLR IC) 4. उत्कर्ष (OEF)

अंडर 19 इंडियन राउंड – 1. विकास (CR IC) 2. कार्तिक गुप्ता (OEF) 3. सुमित कश्यप (OEF) 4. अभय (OEF)

अंडर 14 रिकर्व राउंड – 1. मंदीश सिंह (BNSD IC)

अंडर 17 रिकर्व राउंड – 1. अनिल कुमार (रामलला) 2. हीरा सिंह (BNSD IC) 3. आकुल सोनी (NLK LS)

अंडर 19 रिकर्व राउंड – 1. अश्वनी गौड़ (OEF) 2. रोहन (OEF) 3. अनमोल पांडेय (OEF)

राज्य स्तरीय में चयन

संयोजक मोहित दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त तक सैयदराजा, चंदौली (वाराणसी) में होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देना है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना भी है।

आयोजन समिति और गणमान्य अतिथि

कार्यक्रम में कानपुर तीरंदाजी संघ के राजेंद्र सिंह यादव, बबीता यादव, वैभव गौर, अनुराग मिश्रा, एस.के. तिवारी (आयोजन सचिव), ललित यादव, नितिन गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, साहिल गुप्ता, अमन कुमार, अविचल पाठक, आदित्य यादव आदि उपस्थित रहे।

टीम मैनेजर – अविचल पाठक (NLK LS)

टीम कोच – आदित्य यादव (OEF)

Leave a Comment