नर्चर इंटरनेशनल स्कूल बालिका वर्ग में विजेता, पंडित दीन दयाल विद्यालय ने बालक वर्ग में मारी बाजी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • के.एस.एस. अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा का जलवा
  • प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ भव्य आयोजन, 21 विद्यालयों के 165 विद्यार्थियों ने लिया भाग

 

कानपुर, 03 मई। प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में के.एस.एस. अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 21 विद्यालयों के 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और चतुराई का शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग में नर्चर इंटरनेशनल स्कूल अव्वल

  • बालिका वर्ग में नर्चर इंटरनेशनल स्कूल ने 9 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।
  • दूसरा स्थान: सनातन धर्म विद्यालय (8 अंक)
  • तीसरा स्थान: सर पदमपद सिंघानिया स्कूल (7 अंक)
  • चौथा स्थान: डी.पी.एस. कल्याणपुर (7 अंक)

बालक वर्ग में पंडित दीन दयाल विद्यालय का दबदबा

  • बालक वर्ग में पंडित दीन दयाल विद्यालय ने 10 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरा स्थान: नर्चर इंटरनेशनल स्कूल (7 अंक)
  • तीसरा स्थान: डी.पी.एस. कल्याणपुर
  • चौथा स्थान: सर पदमपद सिंघानिया स्कूल

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक खिलाड़ी

  • 1. अप्रतिम शुक्ला – डी.पी.एस. आजाद नगर
  • 2. आरव हंस – डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, कल्याणपुर
  • 3. आदित्य कुमार साहनी – चिन्टल स्कूल
  • 4. हर्षित शुक्ला – गार्डेनिया पब्लिक स्कूल
  • 5. राज सिंह – मंतोरा पब्लिक स्कूल

बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • 1. वैष्णवी गुप्ता – मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • 2. अवंतिका गुप्ता – एल.एन. हाउस, खलासी लाइन
  • 3. रिद्धांशा सिन्हा – डी.पी.एस. आजाद नगर
  • 4. अंशिका वर्मा – गार्डेनिया पब्लिक स्कूल
  • 5. नव्या राठौर – पंडित दीन दयाल विद्यालय

समापन समारोह में मौजूद रहे गणमान्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निर्मल तिवारी जी रहे। उनके साथ स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. रेनू अवस्थी, जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, एवं कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कुमार यादव सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment