अयोध्या में 25 नवंबर से प्रारंभ हो रही एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता

 

  • प्रतियोगिता में कुल 43 टीमे करेंगी प्रतिभाग

अयोध्या, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राम की पवित्र नगरी अयोध्या में जो हम इतना बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम करने जा रहे हैं उसके बारे में जन-जन तक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 24 नवम्बर को टीमें यहां आएंगी। 25 नवम्बर से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुण्डा रहेंगे। जो भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं। यह बातें एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के महासचिव उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ अजय गुप्ता ने कही। वह गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

भगवान राम से जुड़ा है खेल

इस मौके पर पूछे गए एक सवाल पर के जवाब में उन्होंने कहा अयोध्या को इसलिए चुना गया क्योंकि 2024 में राम मंदिर बनने जा रहा है और तीरंदाजी का गेम भगवान राम से जुड़ा है। आप जितने भी भगवान राम के चित्र देखते होंगे उनमें उनके कंधों पर धनुष लटकता हुआ आप देखते रहे हैं। यह खेल ही नहीं एक विधा है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से पुरुष खिलाड़ी 428 और महिला खिलाड़ी 338 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। टोटल 43 टीम हैं जो अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता में अयोध्या से कोई खिलाड़ी भाग नहीं ले रहा है।

एशिया कप के हीरोज भी होंगे सम्मिलित

कार्यक्रम 25 तारीख से आरंभ हो रहा है और 29 को समापन होगा। अभी प्रधानमंत्री ने जिन खिलाड़ियों को जो एशिया कप से जीत कर आए हैं सम्मानित किया था, वे सभी खिलाड़ी अयोध्या तीरंदाज खेल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है कि जो हमारा धनुष है वह पूरा का पूरा बाहर से आयातीत है। तीर और धनुष भारत में न बनकर विदेश से मंगाए जाते हैं। धनुष दो प्रकार के होते हैं। एक रिकर्व और दूसरा कम्पाउण्ड। ओलंपिक में खेले जाने वाले धनुष हैं वह रिकर्व होते हैं। कार्यक्रम आयोजन करने का जो खर्च है वह लगभग एक करोड़ रुपए के आसपास लग रहा है। अयोध्या में सभी विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे जो यहां अपना प्रदर्शन करेंगे उन्ही पर विचार कियाा जाएगा।

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की संख्या

कुल स्टेट/यूनिट – 42 टोटल

प्रतिभागी खिलाड़ी -766

पुरुष खिलाड़ी – 428

महिला खिलाड़ी – 338

कोच/मैनेजर – 145

टेक्निकल आफिशियल – 45

वॉलेन्टियर – 65

Leave a Comment