प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल्स के लिए पर्यवेक्षक और चयन समिति के सदस्य नामित

 

  • प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल्स का कार्यक्रम घोषित, 22-23 अगस्त को विभिन्न जिलों में अलग अलग खेलों का होगा आयोजन

कानपुर, 11 अगस्त। प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल चयन/ट्रायल्स के लिए वर्ष 2024-25 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 22-23 अगस्त, 2024 को विभिन्न खेलों के लिए आयोजित होने वाले इन चयन/ट्रायल्स के लिए विभिन्न जिलों में पर्यवेक्षकों और चयन समिति के सदस्यों को नामित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें किया गया नामित

  • रायबरेली में हॉकी के लिए मुकेश गुप्ता, समीक्षा अधिकारी, कार्मिक अनुभाग
  • टेनिस के लिए प्रयागराज में भूपेन्द्र एस० चौधरी, विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
  • बस्ती में वालीबाल के लिए सुरेन्द्र प्रताप सिंह, लिपिक, लखनऊ विकास प्राधिकरण
  • लखनऊ में तैराकी के लिए कुलदीप कुमार रस्तोगी, विशेष सचिव, कार्मिक विभाग
  • वाराणसी में बास्केटबाल के लिए मानस मुकुल त्रिपाठी, समीक्षा अधिकारी, समाज कल्याण
  • मुरादाबाद में बैडमिन्टन के लिए देवेन्द्र सिंह चौहान, निजी सचिव, मा० मुख्यमंत्री
  • अयोध्या में टेबल टेनिस , बिजनौर में कबड्डी के लिए सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत एवं नगर निकाय
  • आगरा में भारोत्तोलन के लिए अरविन्द कुमार भारती, सहायक समीक्षा अधिकारी, मानवाधिकार और बेस्टफिजिक के लिए धमेन्द्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी, संस्कृति निदेशालय
  • मेरठ में एथलेटिक्स के लिए ज्योति प्रकाश ओझा, समीक्षा अधिकारी, कृषि
  • मऊ में फुटबाल के लिए राजेश गुप्ता, सहायक समीक्षा अधिकारी
  • कानपुर, लखनऊ में ब्रिज के लिए, गोरखपुर में कुश्ती के लिए इन्द्रजीत सिंह, समीक्षा अधिकारी, समन्वय विभाग
  • आगरा में पावरलिफ्टिंग के लिए मुकेश कुमार पाण्डेय, सहायक समीक्षा अधिकारी, आई०टी० एवं इलेक्ट्रानिक्स
  • कानपुर में क्रिकेट के लिए जे०पी० वर्मा, निजी सचिव को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment