निशा एवं शिवी के खेल से के०सी०ए०-रेड विजयी

 

 

 

  • प्रियांशी के शतक पर भारी पड़ी रेड की शानदार रनचेज, 7 विकेट से दर्ज की जीत

 

कानपुर 17 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेण्ट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में के०सी०ए० रेड एकादश ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए के०सी०ए० पिंक एकादश को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए के०सी०ए० पिंक एकादश ने निर्धारित 35 ओवरों में 2 विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नेहा वर्मा ने 58 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि प्रियांशी सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन नाबाद बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रेड की ओर से दीक्षा कटियार ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०सी०ए० रेड एकादश ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार मिश्रण दिखाया। शिवी सिंह ने 69 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि निशा वर्मा ने 81 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। शिबू सिंह पाल ने भी 22 रन का योगदान दिया। पिंक की ओर से अनुपम राजपूत ने 28 रन देकर 2 विकेट तथा लक्ष्मी ने 39 रन पर 1 विकेट प्राप्त किया।

रेड टीम ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

के०सी०ए० पिंक एकादश – 2 विकेट पर 201 रन (35 ओवर)

नेहा वर्मा 58, प्रियांशी सिंह 108*

दीक्षा कटियार 2/31

के०सी०ए० रेड एकादश – 3 विकेट पर 202 रन (32 ओवर)

शिवी सिंह 69, निशा वर्मा 81*

अनुपम राजपूत 2/28, लक्ष्मी 1/39

परिणाम: के०सी०ए० रेड एकादश 7 विकेट से विजयी।

Leave a Comment