- इंडिया ताइक्वांडो और यूपी ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
कानपुर, 3 अक्टूबर।
एन.एल.के. अकादमी मंधना कानपुर में आज से राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन इन्डिया ताइक्वांडो और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एवं ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सेमिनार का उद्घाटन डॉ. रुचि सेठ, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक पीटर फर्नांडिस और डॉ. आर.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
87 निर्णायक कर रहे प्रतिभाग
भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 87 निर्णायक इस सेमिनार में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायकों का प्रशिक्षण एवं चयन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन आकाश और सतीश कुमार ने किया जबकि स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी भी निभाई।