कानपुर में पहली बार राष्ट्रीय खो-खो कार्यशाला का शुभारंभ

 

 

 

 

  • भारतीय खो-खो फेडरेशन और यूपी ओलंपिक संघ की संयुक्त पहल

 

कानपुर, 4 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की पहल पर भारतीय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार कानपुर में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ आज विधिवत रूप से किया गया, जिसमें देशभर से खो-खो प्रशिक्षक और खिलाड़ी शामिल हुए।

मुख्य प्रशिक्षक प्रशांत रमाकांत पाटणकर ने दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशांत रमाकांत पाटणकर (कन्वीनर, टेक्निकल कमेटी – भारतीय खो-खो संघ) ने मुंबई से आकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खो-खो के तकनीकी पहलुओं और आधुनिक प्रशिक्षण विधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजीत अग्रवाल, संयोजक रजत दीक्षित, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तुषार साहनी और आयोजन सचिव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत अजीत अग्रवाल और रजत दीक्षित ने प्रतिभागियों को संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम का आभार व्यक्त तुषार साहनी ने किया।

नीतू कटियार ने किया संचालन

मंच संचालन की जिम्मेदारी नीतू कटियार ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर आर.के. यादव, अजय, जितेंद्र शाहाना, विपिन, रोहित, रामजी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

खो-खो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

इस राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्देश्य खेल के तकनीकी मानकों को और सुदृढ़ करना तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी माहौल के अनुरूप प्रशिक्षण देना है।

Leave a Comment