- अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पैरामाउण्ट क्लब पर 45 रनों की जीत,
कानपुर 13 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ‘अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता’ में राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एम०यू०सी० क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पैरामाउण्ट क्लब को 45 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
🔹 संक्षिप्त स्कोर
एम०यू०सी० क्लब:
35 ओवरों में 8 विकेट पर 216 रन।
विराट शुक्ला ने 61 रन, सौरव झा ने 48 रन तथा अभिषेक सिंह ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में राघवेन्द्र ने 28 रन देकर 3 विकेट तथा हर्ष दुबे ने 25 रन पर 1 विकेट प्राप्त किया।
पैरामाउण्ट क्लब:
34.4 ओवरों में 171 रन पर ऑल आउट।
समृद्ध दुबे ने 67 रन एवं मो० मोहिब अंसारी ने 32 रन बनाए। एम०यू०सी० की ओर से राहुल सिंह ने 25 रन देकर 3 विकेट तथा सुधीर सिंह ने 28 रन पर 3 विकेट चटकाए।
परिणाम: एम०यू०सी० क्लब 45 रनों से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश।