- कानपुर में शैक्षणिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल
कानपुर, 09 अप्रैल।
कानपुर में योग शिक्षा और खेल गतिविधियों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज (VSSD कॉलेज) और Yoga Association of Uttar Pradesh के बीच एक अहम Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता VSSD कॉलेज के Department of Physical Education (BPED/MPED) और योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के बीच हुआ, जिसका उद्देश्य योग शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
इस MoU के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर विद्यार्थियों को योग के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगी, साथ ही स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रतियोगिताएं और रिसर्च गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में योग शिक्षा को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव सीए नीतू सिंह, प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन, निदेशक डॉ. अंशू सिंह सेंगर तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार उपस्थित रहे। वहीं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी शोभित पांडेय भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने इस पहल को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही भविष्य में बड़े स्तर पर संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
गौरतलब है कि VSSD कॉलेज वर्ष 1921 में स्थापित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध है और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है। वहीं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश राज्य में योग के प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह MoU प्रदेश में योग शिक्षा और खेल गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाने में अहम साबित होगा।