मदर टेरेसा के तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना

फादर विल्सन ने किया शुभारंभ।

 

सीआईएससीई कानपुर साउथ जोन तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कानपुर। मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल और कानपुर तीरंदाजी संघ के बैनर तले मंगलवार को रतनलाल शर्मा मैदान पर सीआईएससीई कानपुर साउथ जोन तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजबान मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल के तीरंदाजों ने सबसे ज्यादा मेडल्स अपने नाम किए। अंडर-19 बालक इंडियन राउंड में अश्विनी यादव, मो. आदिल, अंशुमन पाठक और शिव प्रताप सिंह विनर रहे। वहीं अंडर-19 बालिका में अदिति पांडे, सौम्या गुप्ता, विधि गुप्ता और जैसलीन ग्रोवर ने बाजी मारी। अंडर-14 रिकर्व राउंड में प्रशांत द्विवेदी, कवि मौर्य तिवारी और पार्थर्वी सिंह, देवराज सिंह, आकर्षण श्रीवास्तव विजयी रहे। इन सभी का चयन आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया। सीआईएससीई साउथ जोन के कोऑर्डिनेटर तथा सेंट थॉमस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेलविन विल्सन डिसूजा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं मदर टेरेसा की प्रधानाचार्य रेनू सिंह समापन समारोह की मुख्य अतिथि रहीं। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रिंकू सोनकर, दिनेश कुशवाहा, वैभव साहू, बबिता यादव, अविचल पाठक, राहुल शर्मा एवं साहिल गुप्ता उपस्थित रहे।

छात्रों ने सटीक निशाने साधने का लिया प्रशिक्षण।

Leave a Comment