खूब दौड़ा कानपुर, खूब दौड़े कानपुर वाले

 

 

  • ऐतिहासिक पावन खिण्ड दौड़ के लिए ग्रीनपार्क में जुटे 25 हजार से ज्यादा लोग, छात्र-छात्राएं, बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरुष, हिंदू-मुस्लिम, हर वर्ग के लोगों ने लगाई दौड़  
  • ऐतिहासिक दौड़ पर हस्ताक्षर अभियान में हजारों लोगों ने दिया अपना सजीव समर्थन, हस्ताक्षर अभियान के तौर पर मैराथन का नाम पावन खिण्ड दौड़ किए जाने की मांग 

कानपुर। क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक तृतीय पावन खिंड दौड़ ग्रीन पार्क में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार 29 अगस्त 2023 को भव्य और 25000 से अधिक प्रतिभागियों के द्वारा दौड़ कर संपन्न हुई। कानपुर के सैकड़ो विद्यालयों व विभिन्न संस्थाओं, समाज के विभिन्न वर्गों, विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिका, महिला- पुरुष, वृद्ध-युवा, हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी वर्गों की दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी रही। कार्यक्रम में 3 किलोमीटर के दौड़ के रूट पर चारों तरफ देश भक्ति के जज्बे और जोश को लिए हुए भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के उद्घोष करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई जोश के साथ अनुशासन को बनाए हुए इस दौड़ में भाग ले रहा था।

खेल दिवस के अवसर पर आज छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मंच पर सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र पांडे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय चयन कर्ता, अरविंद कपूर पूर्व रणजी खिलाड़ी, अंकित राजपूत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, कुश चतुर्वेदी- स्पेशल ओलंपिक कैंप हेतु चयनित प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी, अभिषेक यादव राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी, कमलकांत रणजी ट्रॉफी प्लेयर का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता राम जी ने पवन खंड दौड़ के इतिहास को बताया। प्रकाश पाल जी ने बताया कि भारत का नाम भारत के नाम पर पड़ा है जो स्वयं साहस और शौर्य का प्रतीक थे। कार्यक्रम संयोजक संजीव पाठक ने क्रीड़ा भारती के ध्येय वाक्य खेल से निर्माण चरित्र का चरित्र से निर्माण राष्ट्र का भाव लिए हुए कहा कि खेल दिवस के अवसर पर सभी को खेल से जोड़ने के लिए आज के दिन यह आयोजन किया गया है, आगे भी कानपुर इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

कानपुर की गायिका मुंबई से विशेष रूप से कार्यक्रम के लिए आई हुई इंडियन आईडल उपविजेता गुंतास कौर के गीतों ने सभी को देशभक्ति से ओतप्रोत किया और झूमने पर मजबूर कर दिया। झांसी से आए हुए मलखंब खिलाड़ियों एवं मलखंभ संगठन के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता को जाणता राजा महानाट्य आयोजन समिति की ओर से बच्चों के रोमांचक प्रदर्शन के लिए ₹11000 की पुरस्कार राशि भी दी गई। महापुरुषों के वेश में आए हुए विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का एवं लकी ड्रा के द्वारा 100 से अधिक बच्चों को मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के चारों ओर गगनचुम्बी उद्घोष गुंजायमान रहा। नगर से आए हुए सम्मानित विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुखता से कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों को भगवा पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया। चारों तरफ लगे हुए महापुरुषों के चित्र एवं विभिन्न सेल्फी प्वाइंट विशेष रूप से पन्हालगढ किला, मेजर ध्यानचंद, छत्रपति महाराज शिवाजी, वीर बाजी प्रभु देश पान्डेय, लक्ष्मीबाई एवं अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

कार्यक्रम में भारत में आयोजित दौडों को पावन खिंड के नाम से दौड़ा जाए मैराथन के नाम से नहीं इस अभियान पर हजारों लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके पावन खिंड दौड़ जगह जगह करने के लिए मुहिम को आगे बढ़ाया। क्रीड़ा भारती का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ बनाने के लिए मैदान पर लाना राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कानपुर महानगर में साकार करने का एक प्रयास था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कानपुर के इस ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश की पहली पावनखिंड दौड़ 2018 में कानपुर के इसी मैदान से शुरू हुई थी और अब तक 25 से अधिक शहरों में पावन खिंड दौड़ क्रीड़ा भारती आयोजित कर चुकी है।

इससे पहले चारों तरफ महापुरुषों के चित्रों एवं लहराते हुए तिरंगे व भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजते हुए ग्रीन पार्क के मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारत माता व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन के बाद प्रांत प्रचारक राम जी ने प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, भवानी भीख तिवारी सह प्रांत कार्यवाह व कार्यक्रम संयोजक संजीव पाठक जी के साथ सुनील बजाज, सलिल बिश्नोई विधायक, अरुण पाठक एमएलसी, सुरेंद्र मैथानी, स्वप्निल वरुण, सुरेश अवस्थी, डॉक्टर उमेश पालीवाल,गजेंद्र जी , डॉ श्याम बाबू गुप्ता ,अनूप पचौरी, आनंद प्रकाश तिवारी संयुक्त पुलिस आयुक्त, वेणु रंजन भदोरिया, राकेश तिवारी आदि ने गुब्बारे उड़ाकर ऐतिहासिक दौड़ को भगवा ध्वज दिखाकर प्रारंभ कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सह मंत्री अरुण दुबे, सुनील सिंह, केशव द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश तिवारी,मनोज सिंह, जगदीश तिवारी,गगन बाजपेई, कमलेश यादव, मोहित दुबे, नीलम गुप्ता ,सत्येंद्र यादव ,आनंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों व क्रीड़ा भारती कार्यकर्ताओं ने मैदान में स्वच्छता अभियान चला कर संदेश दिया कि हम सभी देश के जिम्मेदार नागरिक हैं।

तस्वीरों में देखिए पावन खिण्ड दौड़ की एक झलक…

Leave a Comment