मो० जावेद के ऑलराउंड प्रदर्शन से पटेल प्रापर्टीज फाइनल में

 

 

  • बीसीए लीजेण्ड्स को 7 विकेट से हराया, ब्लू वारियर्स से होगा खिताबी मुकाबला

 

कानपुर 22 मार्च 

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (CCL-8) के द्वितीय क्वालीफायर में पी०ए०सी० मैदान पर खेले गये मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी०सी०ए० लीजेण्ड्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

मैच में मो० जावेद ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और बल्लेबाजी में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

बी०सी०ए० लीजेण्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 171 रन बनाए। टीम की ओर से लविश श्रीवास्तव ने 47, अब्दुल रहमान ने 46, धर्मेन्द्र यादव ने 24 और राम बाबू सिंह ने 21 रन का योगदान दिया।

जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकुर पाण्डे ने 61 और आशीष बाजपेयी ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि मो० जावेद 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

अब फाइनल मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज का सामना मजबूत ब्लू वारियर्स टीम से होगा, जिससे एक रोमांचक खिताबी भिड़ंत की उम्मीद है।

Leave a Comment