मेरठ बना चैंपियन, डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप में कानपुर को हराया

 

 

 

  • फाइनल में 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मेरठ ने दर्ज की शानदार जीत
  • कानपुर ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 110 रन, मेरठ ने तेज बल्लेबाजी से आसानी से जीता मुकाबला
  • दुर्गेश बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिषेक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

 

कानपुर, 12 अप्रैल।

कानपुर में आयोजित द्वितीय उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मेरठ और कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 110 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति मोहित वैद्य ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में मेरठ के दुर्गेश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कानपुर के अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

आयोजन सचिव शालिनी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनिल कपूर, सौरभ श्रीवास्तव, बलराम सिंह, डॉ. अभिषेक बाजपेई और मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment