उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन में बड़े बदलाव

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • रिक्त पदों पर हुई नई नियुक्तियां

Kanpur 25 December: उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कन्नौज के सचिव श्री पुनीत पांडेय और बस्ती के सचिव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। महाराजगंज के सचिव श्री अमित कुमार तिवारी को संघ का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया।

विवादित कोषाध्यक्ष नीरज कुमार को किया निष्कासित

पूर्व विवादित कोषाध्यक्ष नीरज कुमार को सदन ने सर्वसम्मति से उनके पद से हटाने का निर्णय लिया। साथ ही, आगरा के सचिव श्री नरेंद्र कुमार को भी कार्यकारी सचिव के पद से निष्कासित कर दिया गया।

संयुक्त सचिव और वरिष्ठ संयुक्त सचिव के पद पर नई नियुक्तियां

श्री लिखी राम चौधरी को संयुक्त सचिव और श्री संजीव कुमार बालियान को वरिष्ठ संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री मीट के आयोजन पर चर्चा

नेशनल क्रॉस कंट्री मीट के सफल आयोजन हेतु खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त स्थान तय करने के लिए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया से चर्चा की जाएगी।

सब-कमिटियों को किया गया भंग

सदन के आदेशानुसार सभी सब-कमिटियों को भंग कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय शमशाद निसार जी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य श्री पी.के. श्रीवास्तव, सचिव श्री देवेश दुबे, वरिष्ठ संयुक्त सचिव श्री एन.डी. सोलंकी, कोषाध्यक्ष श्री अमित कुमार तिवारी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव श्री संजीव बालियान समेत 45 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment