- 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती व कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन कानपुर में
Kanpur 15 June:
डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सानिध्य में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती एवं कराटे चैंपियनशिप का समापन आज वीएसएसडी कॉलेज, नवाबगंज, कानपुर में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। देशभर से आए बधिर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और राज्य का गौरव बढ़ाया।
पॉइंट टैली में महाराष्ट्र प्रथम, हरियाणा द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय
- महाराष्ट्र ने कुल 54 अंक प्राप्त कर ऑल ओवर चैंपियन का खिताब जीता।
- हरियाणा ने 43 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- उत्तर प्रदेश ने 31 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्री स्टाइल कुश्ती (पुरुष – 18 वर्ष से ऊपर) प्रमुख परिणाम
- 57 KG: प्रदीप (हरियाणा), कमलनाथ (उ.प्र.), सुमित पावर (महाराष्ट्र)
- 65 KG: विजय कुमार (हरियाणा), अक्षय पॉज (महाराष्ट्र), रितिक (हरियाणा)
- 70 KG: कृष्ण कुमार यादव (राजस्थान), आशीष युवराज मास्क (महाराष्ट्र), अजय कुमार (हिमाचल)
- 74 KG: अजय कुमार (हरियाणा), एजाज अख्तर खान (दिल्ली), सारंग आनंद पावले (महाराष्ट्र)
- 86 KG: अमित (हरियाणा), शंकर मांग (कर्नाटक), गणेश मंचरे (महाराष्ट्र)
- 125 KG: घनश्याम (राजस्थान), नईम शेख (महाराष्ट्र), सुमित सहगल (दिल्ली)
ग्रीको रोमन कुश्ती (पुरुष – 18 वर्ष से ऊपर) प्रमुख परिणाम
- 60 KG: तनुज कुमार चौधरी (उ.प्र.), भवानी शंकर (राजस्थान), धीरज कांबले (महाराष्ट्र)
- 67 KG: आशीष युवराज सिंह (महाराष्ट्र), रितिक (हरियाणा), विनय कुमार सिंह (म.प्र.)
- 82 KG: आयुष सिंह (उ.प्र.), प्रनव पाडुलकर (महाराष्ट्र), दीपक (हरियाणा)
- 130 KG: घनश्याम (राजस्थान), नईम फिरोज शेख (महाराष्ट्र), सुमित सहगल (दिल्ली)
फ्री स्टाइल कुश्ती (महिला – 18 वर्ष से ऊपर) प्रमुख परिणाम
- 50 KG: काजल (हरियाणा)
- 57 KG: साक्षी एच. बेसोडे (महाराष्ट्र), आनंदी रावत (पंजाब), शिखा (हरियाणा)
- 68 KG: वैष्णवी मोरे (महाराष्ट्र), निक्की (हरियाणा), हरप्रीत कौर (पंजाब)
- 76 KG: वर्षा गुलिया (दिल्ली), नेहा कुमारी (बिहार), भूमिका (पंजाब)
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे डॉ. संदीप पांडेय (मुख्य अतिथि), प्राचार्य विपिन कौशिक, स्पोर्ट्स हेड जितेंद्र परमार, अंशु ठाकुर, हिमांशु तिवारी, शालिनी, सौरभ श्रीवास्तव। मंच का संचालन आयोजक सचिव डॉ. अभिषेक बाजपेई द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।