- बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा, खेलों के माध्यम से संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश
कानपुर, 12 जनवरी।
क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा शीघ्र ही ‘रन फॉर राम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में क्रीड़ा भारती की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती ज्ञान मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पारंपरिक खेल गीत के साथ हुई। इसके बाद रन का राम कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
बैठक में प्रांत अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कानपुर महानगर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
खेल संवाद कार्यक्रम की तैयारी
प्रांत मंत्री नीतू कटिहार ने आगामी खेल संवाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल संवाद के माध्यम से खिलाड़ियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण को लेकर सार्थक पहल की जाएगी।
मातृशक्ति कार्यक्रमों पर विशेष जोर
मातृशक्ति प्रमुख डॉ. सुलोचना दीक्षित ने मातृशक्ति से जुड़े कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में Self Defense Training की व्यवस्था आवश्यक है, जिससे बालिकाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।
रन फॉर राम को सफल बनाने का लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने ‘रन का राम’ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में Sports Culture, Health Awareness और Social Harmony को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा
- विभाग संयोजक: सुनील सिंह
- अध्यक्ष: राजुल खन्ना
- उपाध्यक्ष:
- केशव तिवारी
- आशुतोष शुक्ला
- वंदन वर्मा
- मंत्री: श्याम मिश्रा
- सह मंत्री:
- संजय पाल
- राजेंद्र
- संदीप
- किशन
- मातृशक्ति प्रमुख: सुमन
- सह प्रमुख:
- कंचन भारती
- कविता देवी
- दिव्यांग प्रमुख: सत्येंद्र
- दक्षिण जिला संयोजक: संजीव दीक्षित
- सह संयोजक: नरेंद्र प्रताप सिंह
बैठक में प्रमुख रूप से वीरेंद्र भाई साहब, प्रांत प्रचार प्रमुख वैभव गौड़, नरेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष सत्यम झा, धर्मेंद्र, सविता, कंचन भारती और सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।