भारतीय खेल दिवस को खेल पखवाड़ा के रूप में मनाएगा क्रीड़ा भारती 

 

  • क्रीड़ा भारती के सदस्य घरों, पार्कों एवं जिम में जाकर लोगो को करेंगे प्रेरित
  • भारतीय खेलों के नायकों के बारे में लोगों को दी जाएगी जानकारी

कानपुर, 24 अगस्त। क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत की एक आवश्यक बैठक शारदानगर में हुई। बैठक में आगामी मास में होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही भारतीय खेल दिवस (29 अगस्त) को धूमधाम से मनाने के लिए चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि खेल दिवस को खेल पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय नियामक मंडल के सदस्य संजीव पाठक ने खेल पखवाड़े के तहत क्रीड़ा भारतीय के पदाधिकारी एवं स्वयं सेवक घरों, मैदानों एवं जिम के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें खेल खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। खासकर भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि इन खेलों के खेलने के लिए ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती है।

क्षेत्रीय संयोजक रजत आदित्य दीक्षित ने कहा, खेलों से व्यक्ति का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेल पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है। स्वस्थ तन में स्वस्थ मन निवास करता है। लोगों को आग्रह करेंगे कि वे खेल पखवाड़े जुड़कर खेलों को बढ़ावा देने के साथ खुद भी खेलें। खेल दिवस पर भारतीय खेलों के नायकों के बारे में जानकारी लोगों को दी जाएगी। कैसे भारतीय खेल के नायकों ने विषयम परिस्थितियों से जूझते हुए तिरंगे की शान को आगे बढ़ाया।

प्रांतीय मंत्री नीतू कटियार एवं अरुण दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद दद्दा के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि उनके जन्मदिवस को ही खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के प्रमुख अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment