क्रीडा भारती खेल सप्ताह का समापन और खेल प्रशिक्षक सम्मान सम्पन्न

  • खेल सप्ताह के अवसर पर स्कूल, जिम, क्लब, खेल अकादमी और पार्क में कुल मिलाकर स्थानों पर विभिन्न खेल गतिविधियों का किया गया आयोजन


कानपुर, 4 सितंबर।
क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा विगत 28 अगस्त से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे है खेल सप्ताह का समापन ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सरदार हरप्रीत सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय नियामक मंडल के सदस्य संजीव पाठक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति के द्वारा नन्ही पावनी सभी का मन मोह लिया। उसके पश्चात प्रांत प्रचारक श्रीराम जी द्वारा खेल सप्ताह में विभिन्न विद्यालयों एवम अन्य स्थानों पर खेल गतिविधि संपन्न कराने वाले सभी प्रशिक्षक बंधुओ का सम्मान किया गया।

क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के उपाध्यक्ष केशव द्विवेदी ने कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चले इस खेल सप्ताह में 28 विभिन्न स्थानों, जिसमें स्कूल, जिम, क्लब, खेल अकादमी, पार्क शामिल थे उनमें ये खेल प्रतियोगिता एवम खेल गतिविधियां कराई गई जिनकी कुल संख्या 97 रही है। इसमे प्रमुख रूप से डॉ वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, डीपीएस आजाद नगर, जी डी गोएनका पब्लिक स्कूल, जय नारायण विद्या मंदिर, रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी, जुगल देवी विद्या मंदिर, प्रेरणा स्कूल केंट, स्कॉलरसुघर सिंह एकेडमी बर्रा, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल श्याम नगर, स्कॉलर मिशन स्कूल, जेएमडी वर्ल्ड स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल,मोतीझील कारगिल पार्क, प्रभा सनराइज स्कूल,मुख्य हैं।

अतिथि श्रीराम ने क्रीड़ा भारती के कार्यक्रम की प्रशंसा की और आगे चल कर खेल पार्क विकसित करने को कहा जहां पर अपने स्वदेशी खेल खिलाए जाएं और आम जनमानस आकर उसमें प्रतिदिन प्रतिभाग करे। अखिल भारतीय नियामक मंडल के सदस्य संजीव पाठक ने क्रीड़ा भारती के ध्येय वाक्य “खेल से चरित्र का निर्माण, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” को आत्मसात करने को कहा की क्रीड़ा भारती के क्रीड़ा केंद्रों में ऐसे चरित्रवान खिलाड़ियों का निर्माण हो जिनके लिए सदैव राष्ट्र प्रथम हो। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती महानगर के सचिव आशुतोष सत्यम झा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्रीड़ा भारती प्रांत सह सचिव अरुण दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, संजय पाल, किशन अवस्थी, सुनील शुक्ला, प्रदीप यादव, नीलम गुप्ता, गगन बाजपेई, मोहित शुक्ला, डॉक्टर अभिषेक बाजपाई, अशीष गौर, मुनेंद्र कुशवाहा, अनुज गौतम, बाबुल वर्मा, अमित त्रिपाठी, अशीष राजपूत, अनामिका सैनी, प्रियंका शुक्ला, उत्कर्ष दीक्षित स्मृति चिन्ह, माला, टोपी पहना कर सम्मान किया गया।

Leave a Comment