शिहान शोभित पांडे के नेतृत्व में बालाघाट में आयोजित हुई कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी संगोष्ठी

 

 

 

  • एशियन व वर्ल्ड कोबुडो फेडरेशन से संबद्ध आयोजन में मध्य प्रदेश के सैकड़ों मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक हुए शामिल

 

कानपुर/बालाघाट।

कोबुडो मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालाघाट में भव्य “कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का संचालन कानपुर के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान शोभित पांडे द्वारा किया गया।

यह आयोजन कराटे खेल प्रशिक्षण एवं शिक्षा संघ, मध्य प्रदेश और कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जो कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है। यह एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और वर्ल्ड कोबुडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन की सदस्य है।

तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष फोकस

संगोष्ठी में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को कोबुडो के पारंपरिक हथियारों की तकनीक, आत्मरक्षा कौशल और शारीरिक संतुलन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

शिहान शोभित पांडे ने प्रतिभागियों को मार्शल आर्ट्स के अनुशासन, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक नियंत्रण के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिहान संतोष पारधी, महासचिव (KMAAMP), की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की एक झलक 👇

Leave a Comment