हरसहाय में 6 से लगेगी खो-खो की क्लास

6 जून से 20 जून तक निशुल्क चलेगा समर कैंप, खो-खो के खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कानपुर नगर के खो-खो खिलाड़ियों के लिए एक निशुल्क समर कैंप का आयोजन करने जा रहा है। हरसहाय जगदम्बा सहाया इंटर कॉलेज पी रोड में 6 जून से शुरू हो रहा यह कैंप 20 जून तक चलेगा। शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस कैंप के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे शिवलाल यादव मुख्य प्रशिक्षक होंगे, जबकि उनके साथ मनीषा धीर बतौर महिला कोच भी रहेंगी। हरसहाय इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक सत्य प्रकाश तिवारी कैंप के संरक्षक होंगे। कानपुर जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव विपिन सोनकर ने बताया कि इस कैंप का हिस्सा बनने के लिए शिवपाल यादव 6388070532 और अभिमन्यु सिंह 9336262728 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment