हरदोई हॉकी लीग में खेलेंगे कानपुर के 7 खिलाड़ी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • तृतीय सब जूनियर अंडर 14 हॉकी लीग के लिए कानपुर के बेसिक हॉकी फाउंडेशन से हुआ खिलाड़ियों का चयन

कानपुर। दिसंबर 2023 में हरदोई हॉकी के बैनर तले हरदोई में होने वाली तृतीय सब जूनियर अंडर 14 हॉकी लीग के लिए कानपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये सातों खिलाड़ी बेसिक हॉकी फाउंडेशन से ताल्लुक रखते हैं। बेसिक हॉकी फाउंडेशन के फाउंडर पॉल देवेंद्र ने यह जानकारी दी। जिन खिलाड़ियों का लीग के लिए चयन किया गया है उनमें उज्जवल कठेरिया, कार्तिकेय पाल, अभिनव कुशवाहा, पीयूष कुशवाहा, हर्ष कुशवाहा, प्रथम गोस्वामी, शिवा कुशवाहा शामिल हैं। लीग के लिए सर्वाधिक 16 खिलाड़ी प्रयागराज से, 14-14 खिलाड़ी हरदोई और बांदा से, 13 खिलाड़ी मेरठ से, 10-10 खिलाड़ी प्रतापगढ़ और बलरामपुर से हैं। लखनऊ से सिर्फ एक खिलाड़ी चुना गया है। लीग के लिए कुल 13 जनपदों से 107 खिलाड़ी चुने गए हैं।

Leave a Comment