- केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ट्रायल, दूसरे दिन कानपुर देहात व कन्नौज के खिलाड़ी देंगे परीक्षा
कानपुर, 20 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (KCA) द्वारा आयोजित यू०पी०सी०ए० अंडर-16 ट्रायल का पहला दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में सम्पन्न हुआ। बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर आयोजित इस ट्रायल में कुल 160 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान केसीए के चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और फिटनेस का बारीकी से निरीक्षण किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों क्षेत्रों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की।
पहले दिन का ट्रायल खासा प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयन की दौड़ को दिलचस्प बना दिया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया।
आयोजकों के अनुसार, शनिवार (21 मार्च 2026) को शेष बचे खिलाड़ियों के साथ-साथ कानपुर देहात और कन्नौज के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी, जो आगे यूपीसीए अंडर-16 टीम के लिए दावेदारी पेश करेंगे।